माथे पर टीका, सिर पर घूंघट....देसी भाभी ने सड़क पर सरपट दौड़ाई बुलेट, वीडियो ने मचाया तहलका

By: Pinki Sat, 26 Nov 2022 08:34:42

माथे पर टीका, सिर पर घूंघट....देसी भाभी ने सड़क पर सरपट दौड़ाई बुलेट, वीडियो ने मचाया तहलका

सोशल मीडिया पर हैरत अंगेज कारनामों से जुड़े कई वीडियो वायरल हो रहे है। इसी कड़ी में देसी भाभी का एक वीडियो इन दिनों सबकी पहली पसंद बना हुआ है। इस वीडियो में भाभी देसी अवतार में सड़क पर बाइक दौड़ाती नजर आ रही है। इंस्टाग्राम sona_omi पर भाभी का यह वीडियो शेयर किया गया है। जहां देसी अवतार में उनका बाइकर अंदाज लोगों को खूब लुभा रहा है। पारंपरिक लिबास, माथे पर टीका, सिर पर घूंघट और सड़क पर सरपट बुलेट दौड़ाती भाभी को देख लोगों के मुंह से निकल गया वाह... वीडियो को 56 हज़ार से ज्यादा लाइक मिले।

वायरल वीडियो में एक महिला ट्रेडिशनल गुर्जर पहनावे में है। सड़क पर बिंदास अंदाज में बुलेट दौड़ती दिखी तो देखने वाले दंग रह गए। इस दौरान भाभी ने अपने पीछे एकसहेली को भी बैठा रखा था। जिन्हें लेकर वो बड़ी तेजी से कहीं जा रही थी। उस वक्त कोई सड़क पर उनका वीडियो भी बनाता चल रहा था। फिर तो सोशल मीडिया पर आते ही बुलेट वाली भाभी का अंदाज़ वायरल हो गया। वीडियो लोगों को काफी पसंद आ रहा है।

ये भी पढ़े :

# चील की कलाबाजी के इस वीडियो ने सभी को चौकाया, क्या आपने देखा?

हम WhatsApp पर हैं। नवीनतम समाचार अपडेट पाने के लिए हमारे चैनल से जुड़ें... https://whatsapp.com/channel/0029Va4Cm0aEquiJSIeUiN2i
lifeberrys हिंदी पर देश-विदेश की ताजा Hindi News पढ़ते हुए अपने आप को रखिए अपडेट। Viral News in Hindi के लिए क्लिक करें अजब गजब सेक्‍शन

Home | About | Contact | Disclaimer| Privacy Policy

| | |

Copyright © 2024 lifeberrys.com